भरगामा: भरगामा में दिनदहाड़े कलेक्शन कर्मी से ₹6500 की छिनतई, एक आरोपी गिरफ्तार
भरगामा थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े चाकू के बल पर छिनतई की बड़ी घटना सामने आई है। यूनिटी स्माल फिनांस बैंक में कार्यरत कलेक्शन कर्मी से अपराधियों ने नगद रुपये और मोबाइल लूट लिया। हालांकि पुलिस व ग्रामीणों की तत्परता से एक आरोपी को बाइक सहित पकड़ लिया गया, जबकि उसके दो साथी फरार होने में सफल रहे।