बुलंदशहर: गांव आलमगीरपुर धनोरा निवासी महिला ने 108 एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म
बुलंदशहर के लखावटी ब्लॉक के ग्राम आलमगीरपुर धनोरा निवासी विनोद की पत्नी ऊषा देवी को प्रसव पीड़ा होने पर पति विनोद द्वारा 108 एंबुलेंस को कॉल करके सूचित किया गया। 108 एंबुलेंस कर्मियों ने समय से गांव में पहुंचकर प्रसूता महिला ऊषा देवी को एंबुलेंस में शिफ्ट किया रास्ते में प्रेशर पीड़ा बढ़ गई जिसके बाद एंबुलेंस कर्मियों ने सुरक्षित प्रसव कराया।