राजसमंद: बलवास गांव में अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट तक नहीं है पक्की सड़क, ग्रामीण परेशान
कुंभलगढ़ के बलवास गांव में श्मशान घाट तक उचित रास्ते की कमी से ग्रामीणों को खासकर बारिश में अंतिम संस्कार के दौरान कठिनाई हो रही है। खेतों से होकर अर्थी ले जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पक्की सड़क निर्माण की मांग की है।