सिकंदरा: सीएचसी हवासपुर में ट्रांसफार्मर खराब होने से 14 घंटे ठप रही बिजली, भीषण गर्मी में मरीज, तीमारदार और अस्पताल स्टाफ परेशान
सिकंदरा तहसील क्षेत्र स्थित हवासपुर सीएचसी में ट्रांसफार्मर में खराबी आने से शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। बिजली गुल होने से अस्पताल में भर्ती मरीजों, उनके तीमारदारों और अस्पताल कर्मियों को पूरे दिन भीषण गर्मी के बीच भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ट्रांसफार्मर का फ्यूज टूट जाने के कारण अस्पताल की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।