घाटी के रहने वाले रामप्रवेश जो बुधवार की रात को 10:00 बजे भटनी से अपने घर की तरफ जा रहे थे, कि अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिसमें वह घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उपचार के लिए समीप के चिकित्सालय ले गए। चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखी तो देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।