जांजगीर: पीएम आशा योजना के तहत चना, मसूर और सरसों की खरीदी शुरू, जिले के किसानों में दिखा उत्साह
जांजगीर-चांपा जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण योजना के तहत रबी फसलों की खरीदी शुरू होने से किसानों में उत्साह देखा जा रहा है। नाफेड द्वारा चना 5875, मसूर 7000 और सरसों 6200 रुपए प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है। जिले के जांजगीर, पामगढ़, बम्हनीडीह और अकलतरा केंद्रों में अब तक 90 क्विंटल फसल की खरीदी हो चुकी है।