सिमगा: झिरिया के पास सिमगा सीएचसी की एंबुलेंस से दोपहिया वाहन की टक्कर में एक युवक की मौत, हथबंद पुलिस ने किया मर्ग कायम
ग्राम हथबंद निवासी एक युवक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई झिरिया स्थित शनि मंदिर के पास सिमगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एंबुलेंस ने दोपहिया वाहन को टक्कर मारी इस टक्कर से दोपहिया वाहन सवार युवक बुरी तरह से घायल हो गया जिसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया हथबंद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है