पीलीभीत: किसान नेता की गिरफ्तारी पर संयुक्त किसान मोर्चा भड़का, गेहूं खरीद व्यवस्था पर उठाए सवाल
पीलीभीत पूरनपुर में किसान नेता की गिरफ्तारी को लेकर किसान संगठनों में रोष बढ़ता जा रहा है। इस मामले में सीतापुर संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक पिन्दर सिंह सिद्ध का भी एक वीडियो बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि किसान के हत्यारों को जमानत मिल जाती है, लेकिन किसान नेता को एसडीएम न्यायालय से जमानत क्यों नहीं दी गई।