Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
No video available

#प्रतिज्ञा_पदयात्रा नुक्कड़ सभा.... मुन्नेमियाँ चौराहा-हरदोई जनादेश के साथ विश्वाघात करने वाले हिरण्यकश्यप को सबक सिखाने के लिए हरदोई है तैयार।

219.5k views | Hardoi, Hardoi | Nov 21, 2021

MORE NEWS

#ChandrashekharAzad #facebookreelsviral @highlight

#ChandrashekharAzad #facebookreelsviral @highlight

Hardoi, Hardoi | Aug 4, 2026

ब्लॉक सभागार में खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग का एकदिवसीय कुंभकारी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
.
#हरदोई: खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी), भारत सरकार, लखनऊ के तत्वावधान में कोथावां ब्लॉक सभागार में एकदिवसीय कुंभकारी (मिट्टी शिल्प) जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के कारीगरों, युवाओं एवं उद्यमियों को स्वरोजगार से जोड़ना तथा केंद्र सरकार की ग्रामोद्योग संबंधी योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खंड विकास अधिकारी कोथावां गिरवर प्रसाद उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देकर रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा सकते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सहायक निदेशक प्रशांत मिश्र ने ग्रामोद्योग विकास योजना के साथ-साथ खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने, पारंपरिक कारीगरों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा ग्रामीण उद्योगों के विकास के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ पात्र लाभार्थी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष कोथावां अतुल मिश्रा, मंडल अध्यक्ष बेनीगंज रोहित वैश्य, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि आशीष मौर्य, पुष्कर गुप्ता सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वहीं खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग से राकेश सिंह ने भी प्रतिभागियों को आयोग की गतिविधियों एवं योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों से इनका लाभ उठाने की अपील की।

कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यकारी अधिकारी राम प्रकाश विश्वकर्मा ने किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसरों पर विस्तार से चर्चा की। आयोजन को प्रतिभागियों ने उपयोगी बताते हुए ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को समय-समय पर आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।
#रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

ब्लॉक सभागार में खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग का एकदिवसीय कुंभकारी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित . #हरदोई: खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी), भारत सरकार, लखनऊ के तत्वावधान में कोथावां ब्लॉक सभागार में एकदिवसीय कुंभकारी (मिट्टी शिल्प) जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के कारीगरों, युवाओं एवं उद्यमियों को स्वरोजगार से जोड़ना तथा केंद्र सरकार की ग्रामोद्योग संबंधी योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खंड विकास अधिकारी कोथावां गिरवर प्रसाद उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देकर रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा सकते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। इस अवसर पर सहायक निदेशक प्रशांत मिश्र ने ग्रामोद्योग विकास योजना के साथ-साथ खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने, पारंपरिक कारीगरों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा ग्रामीण उद्योगों के विकास के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ पात्र लाभार्थी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष कोथावां अतुल मिश्रा, मंडल अध्यक्ष बेनीगंज रोहित वैश्य, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि आशीष मौर्य, पुष्कर गुप्ता सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वहीं खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग से राकेश सिंह ने भी प्रतिभागियों को आयोग की गतिविधियों एवं योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों से इनका लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यकारी अधिकारी राम प्रकाश विश्वकर्मा ने किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसरों पर विस्तार से चर्चा की। आयोजन को प्रतिभागियों ने उपयोगी बताते हुए ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को समय-समय पर आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। #रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

Hardoi, Hardoi | Aug 4, 2026

मऊ: प्रेमी की हत्या का खुलासा, प्रेमिका और उसका साथी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी फरार

​मऊ। पुलिस ने प्रेम-प्रसंग के चलते हुई हत्या के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए मुख्य षड्यंत्रकारी प्रेमिका और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले का मुख्य आरोपी प्रेमी आकाश अभी भी फरार चल रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

​अवैध संबंधों के विरोध पर रची गई हत्या की साजिश

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला ने असगर नाम के युवक को अपने प्रेम जाल में फंसाया था। असगर उससे सच्चा प्रेम करता था। इसी बीच, महिला दो अन्य युवकों से भी बातचीत करने लगी। जब असगर को इस बात की भनक लगी, तो उसने महिला को अन्य लोगों से बात करने से मना किया। असगर का यह विरोध महिला को नागवार गुजरा और उसने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।

​कमरे में बुलाकर सीने पर चाकुओं से बोला हमला

योजना के तहत महिला ने असगर को मिलने के बहाने एक कमरे में बुलाया। वहां पहले से ही महिला के दो अन्य प्रेमी मौजूद थे। जैसे ही असगर कमरे में पहुंचा, तीनों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया और सीने में चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी।

​पुलिस की कार्रवाई

मामले का खुलासा करते हुए मऊ पुलिस ने आरोपी प्रेमिका और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर कस्टडी में ले लिया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि फरार आरोपी आकाश की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उसे भी हिरासत में ले लिया जाएगा।

मऊ: प्रेमी की हत्या का खुलासा, प्रेमिका और उसका साथी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी फरार ​मऊ। पुलिस ने प्रेम-प्रसंग के चलते हुई हत्या के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए मुख्य षड्यंत्रकारी प्रेमिका और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले का मुख्य आरोपी प्रेमी आकाश अभी भी फरार चल रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। ​अवैध संबंधों के विरोध पर रची गई हत्या की साजिश प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला ने असगर नाम के युवक को अपने प्रेम जाल में फंसाया था। असगर उससे सच्चा प्रेम करता था। इसी बीच, महिला दो अन्य युवकों से भी बातचीत करने लगी। जब असगर को इस बात की भनक लगी, तो उसने महिला को अन्य लोगों से बात करने से मना किया। असगर का यह विरोध महिला को नागवार गुजरा और उसने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। ​कमरे में बुलाकर सीने पर चाकुओं से बोला हमला योजना के तहत महिला ने असगर को मिलने के बहाने एक कमरे में बुलाया। वहां पहले से ही महिला के दो अन्य प्रेमी मौजूद थे। जैसे ही असगर कमरे में पहुंचा, तीनों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया और सीने में चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी। ​पुलिस की कार्रवाई मामले का खुलासा करते हुए मऊ पुलिस ने आरोपी प्रेमिका और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर कस्टडी में ले लिया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि फरार आरोपी आकाश की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उसे भी हिरासत में ले लिया जाएगा।

Hardoi, Hardoi | Aug 4, 2026

शाहजहांपुर में नवोदय विद्यालय के छात्रों का धरना

शाहजहांपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों द्वारा धरना-प्रदर्शन किए जाने का मामला सामने आया है। छात्रों ने लाइब्रेरी इंचार्ज पर मारपीट किए जाने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। बड़ी संख्या में छात्र विद्यालय परिसर में बैठकर धरने पर नजर आए।मामले की जानकारी मिलने के बाद सहायक आयुक्त ने जांच के निर्देश दिए हैं। छात्रों के आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र धरने पर बैठे दिखाई दे रहे हैं।

शाहजहांपुर में नवोदय विद्यालय के छात्रों का धरना शाहजहांपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों द्वारा धरना-प्रदर्शन किए जाने का मामला सामने आया है। छात्रों ने लाइब्रेरी इंचार्ज पर मारपीट किए जाने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। बड़ी संख्या में छात्र विद्यालय परिसर में बैठकर धरने पर नजर आए।मामले की जानकारी मिलने के बाद सहायक आयुक्त ने जांच के निर्देश दिए हैं। छात्रों के आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र धरने पर बैठे दिखाई दे रहे हैं।

Hardoi, Hardoi | Aug 4, 2026

यूपी विधानसभा: वेल में प्रदर्शन के बाद सपा विधायक सचिन यादव निष्कासित, प्रतिमा के पास धरने पर बैठे

​लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में मानसून सत्र के दूसरे दिन भारी हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सख्त एक्शन लिया है। वेल में उतरकर विरोध प्रदर्शन करने, नेता सदन की कुर्सी के समक्ष जाकर इशारेबाजी और पोस्टरबाजी करने के आरोप में समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक सचिन यादव को सदन से निष्कासित कर दिया गया।

​निष्कासन की कार्रवाई के तुरंत बाद सपा विधायक सचिन यादव विधानसभा परिसर में स्थित पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के सामने धरने पर बैठ गए। उनके समर्थन में पार्टी के अन्य विधायक भी विरोध दर्ज कराने के लिए धरने में शामिल हो गए।

​कार्रवाई: विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा सपा विधायक सचिन यादव के खिलाफ निष्कासन का आदेश जारी।

​कारण: सदन के वेल में जाकर नारेबाजी करने, पोस्टर लहराने और अमर्यादित आचरण का आरोप।

​ताजा स्थिति: निष्कासित विधायक सचिन यादव सपा के अन्य विधायकों के साथ चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास धरने पर बैठे।

यूपी विधानसभा: वेल में प्रदर्शन के बाद सपा विधायक सचिन यादव निष्कासित, प्रतिमा के पास धरने पर बैठे ​लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में मानसून सत्र के दूसरे दिन भारी हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सख्त एक्शन लिया है। वेल में उतरकर विरोध प्रदर्शन करने, नेता सदन की कुर्सी के समक्ष जाकर इशारेबाजी और पोस्टरबाजी करने के आरोप में समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक सचिन यादव को सदन से निष्कासित कर दिया गया। ​निष्कासन की कार्रवाई के तुरंत बाद सपा विधायक सचिन यादव विधानसभा परिसर में स्थित पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के सामने धरने पर बैठ गए। उनके समर्थन में पार्टी के अन्य विधायक भी विरोध दर्ज कराने के लिए धरने में शामिल हो गए। ​कार्रवाई: विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा सपा विधायक सचिन यादव के खिलाफ निष्कासन का आदेश जारी। ​कारण: सदन के वेल में जाकर नारेबाजी करने, पोस्टर लहराने और अमर्यादित आचरण का आरोप। ​ताजा स्थिति: निष्कासित विधायक सचिन यादव सपा के अन्य विधायकों के साथ चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास धरने पर बैठे।

Hardoi, Hardoi | Aug 4, 2026