समस्तीपुर: खानपुर थाना क्षेत्र के नोनफर चौक पर ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार बच्चा हुआ जख्मी
खानपुर के रहने वाले अशोक कुमार ने बताया कि उनका पुत्र विवेक कुमार साइकिल से स्कूल जा रहा था।नोनफर चौक पर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक चालक ने टक्कर मार दिया। इस टक्कर में साइकिल सवार बच्चा जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। आपातकालीन वार्ड में डॉक्टर के द्वारा किया जा रहा ईलाज।