समस्तीपुर: मुबारकपुर गांव में कर्ज का ₹2000 मांगने के विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट
समस्तीपुर जिले के मुबारकपुर गांव की रहने वाली ननकी देवी ने बताई कि वे अपनी पुत्री के शादी को लेकर समूह का लोन उठाया था। उनके बेटे ने ₹2000 उनसे कर्ज लिया था। किस्त के समय अपने बेटे से कर्ज का ₹2000 मांग करने पर बेटा एवं बहू ने ननकी देवी को मारपीट कर जख्मी कर दिया है। घटना को लेकर थाने में आवेदन देने की बात बताई गई है।