समस्तीपुर: सदर अस्पताल में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर एक मेला का हुआ आयोजन
समस्तीपुर जिले के सदर अस्पताल में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जिला सिविल सर्जन एवं सदर अस्पताल के उपाधीक्षक ने फीता काटकर विधिवत मेला का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मी मौके पर मौजूद रहे। अस्पताल में आने वाले मरीज एवं उनके परिजनों को जनसंख्या रोकथाम के बारे में जानकारी दी गई।