समस्तीपुर: शहर स्थित भाकपा माले जिला कार्यालय में इन्नोस एवं आरवाईए की जिला कमेटी की बैठक का हुआ आयोजन
शहर के माल गोदाम चौक स्थित भाकपा माले जिला कार्यालय में इन्नोस एवं आरवाईए की जिला कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आसिफ होदा संचालन जिला सचिव रोशन कुमार यादव ने किया। बैठक के दौरान पिछले कार्य की समीक्षा सदस्यता अभियान सभी प्रखंडों में सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया।