समस्तीपुर: शहर में सदर एसडीओ के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण अभियान 100 दुकानदारों से लगभग डेढ़ लाख रुपया जुर्माना वसूला गया
समस्तीपुर शहर में गुरुवार को सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस अभियान से दुकानदारों में हड़कम्प मच गया। 100 से अधिक दुकानदारों से लगभग डेढ़ लाख रुपया जुर्माना वसूला गया। सदर एसडीओ ने बताया कि पहली बार जुर्माना वसूला गया है। दुबारा पकड़े जाने पर दुकानदारों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कराई जाएगी।