अलीगंज: आशीष हत्याकांड में पुलिस खुलासे पर पीड़ित परिजनों ने उठाए सवाल, सांसद से लगाई न्याय की गुहार
Aliganj, Etah | Jun 24, 2026 अलीगंज क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह ने बताया,फर्रुखाबाद के बहुचर्चित आशीष हत्याकांड में पुलिस के खुलासे पर अब सवाल उठने लगे हैं।मृतक की पत्नी ने पुलिस जांच को कठघरे में खड़ा करते हुए दावा किया है कि हत्या में एक नहीं, बल्कि तीन लोग शामिल थे, जबकि पुलिस ने केवल एक आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया।