खलीलाबाद: सरैया बाईपास पर हिट एंड रन की घटना में 45 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
मनोरना निवासी 45 वर्षीय दिनेश सिंह पुत्र शिवशंकर सिंह गुरुवार सुबह सरैया बाईपास के पास हिट एंड रन हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। वह सुबह करीब 8 बजे गोरखपुर ड्यूटी के लिए जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार बाइक सवार उन्हें टक्कर मारकर फरार हो गया। टक्कर से वह डिवाइडर से जा टकराए। स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल खलीलाबाद पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।