बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र के बहोलिया गांव मे जगह के विवाद के चलते चार लोगों ने 25 वर्षीय चाचा अमरपाल पुत्र सुरेश, 12 वर्षीय भतीजा देवदत्त पुत्र सुनील के लाठी डंडा ईट मारकर घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। थाना पुलिस ने चाचा भतीजा का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।