लूनकरनसर: कालू पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ की कार्रवाई, देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
कालू पुलिस ने आबकारी अधिनियमों में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान पुलिस टीम गारबदेसर पहुंची जहां एक युवक शराब बेचने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध शराब बरामद करते हुए गिरफ्तार किया ओर आबकारी अधिनियमों में मुकदमा दर्ज किया है।