बेतिया: पश्चिम चंपारण में सूखे से किसान बेहाल, भाकपा ने जिला पदाधिकारी को सौंपा मांग पत्र
आज 25 जुलाई शुक्रवार दोपहर करीम 1:30 बजे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के जिला सचिव ओम प्रकाश क्रांति ने आज जिला पदाधिकारी, पश्चिम चंपारण से मुलाकात कर जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जिले में बारिश की घोर कमी के कारण धान की फसलें सूख रही हैं और अब ट्यूबवेल से भी पानी नहीं निकल पा रहा है, जिससे संकट और गहराता जा रहा है।