बेतिया: बिहार ऑटो चालकों ने जिला पदाधिकारी को सौंपा मांग पत्र, 'एक सिटी-एक कौड़ी' की उठाई मांग
बिहार स्टेट ऑटो चालक संघ ने आज 25 जुलाई शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे पश्चिम चंपारण के जिला पदाधिकारी को एक मांग पत्र सौंपा। संघ के जिला महासचिव नितेश कुमार उर्फ लड्डू कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने यह मांग पत्र सौंपते हुए बताया कि नगर क्षेत्र के तीन प्रमुख स्थानों पर ई-रिक्शा चालकों से अलग-अलग दर पर 'कौड़ी' वसूली की जा रही है।