मढ़ौरा: लालापुर में युवक के साथ चाकूबाजी, मोबाइल व सोने के लॉकेट छिना
थानाक्षेत्र के लालापुर में एक युवक को घेरकर उसके साथ चाकूबाजी व मारपीट किया गया जिसके बाद मोबाइल व सोना के लॉकेट छिन लिया गया। इस संबंध में पुलिस ने सोमवार की सुबह सात बजे से प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरु कर दिया है। पुलिस ने बताया कि चाकूबाजी में खरौनी निवासी विकास कुमार मांझी घायल हैं इस मामले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है।