पट्टी: प्रतापगढ़: आमापुर बाहर पट्टी गांव की महिला ने पड़ोसी द्वारा प्रताड़ित किए जाने की शिकायत पुलिस क्षेत्र अधिकारी से की
पट्टी तहसील क्षेत्र के आमापुर बाहर पट्टी गांव की रहने वाली अमरावती पत्नी राममिलन ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि जमीनी विवाद को लेकर उसके पड़ोसी आए दिन उसके साथ मारपीट करते हैं। बिना उसे पूर्व सूचना दिए विपक्षी बंटवारे को लेकर स्थानीय लोगों के साथ घर पहुंच गए और गुरुवार को बिना किसी अधिकारी के आदेश के नाप जोख करने लगे।