पट्टी: अमरगढ़ बाजार में पीछा कर रहे युवक से बचने के दौरान गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए सदहा ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक
सदहा बाजार स्थित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक विशाल वर्मा का आरोप है कि पूरे बंशीधर गांव का एक युवक अपनी मां के नाम केसीसी का लोन कराने मंगलवार को उनकी बैंक में आया हुआ था। जांच के दौरान पता चला कि उसकी मां के नाम किसी अन्य बैंक में केसीसी का खाता चल रहा है। समझाने के बाद भी वह युवक लोन करने का दबाव बनाने लगा। रास्ते में उसे उस पर प्रहार किया।