नजीबाबाद: नजीबाबाद में लखनऊ अग्निकांड के बाद सतर्क प्रशासन, कोचिंग सेंटरों पर चला अग्निसुरक्षा चेकिंग अभियान, एक लाइब्रेरी हुई सील
मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय के आदेश पर जनपद में अग्निसुरक्षा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज 24.06.2026 को सुबह 10:00 बजे से फायर स्टेशन नजीबाबाद से उप जिला अधिकारी , क्षेत्राधिकारी और प्रभारी अग्निशमन केंद्र के.एस. जादौन के नेतृत्व में नजीबाबाद-कीरतपुर क्षेत्र के कोचिंग सेंटर व लाइब्रेरी में चेकिंग अभियान चलाया।