भदेसर: उदयपुर हाईवे पर मवेशी के कारण हुआ हादसा, भूतखेड़ा के पास बाइक फिसलने से धरियावद के 2 लोग गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर
शनिवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक चित्तौड़गढ़ के भादसोड़ा थाना क्षेत्र में उदयपुर हाईवे पर भूतखेड़ा गांव के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। प्रतापगढ़ जिले के धरियावद निवासी रामकिशोर और प्रेमाराम बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक मवेशी सामने आने से बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने