भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के हलधरपुर गांव स्थित एसएन कंप्यूटर की ओर से शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में 5 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। भाजपा के देवेश तिवारी ने बच्चों को ज्वाइनिंग लेटर वितरित किए। रोजगार मेले में करीब 48 बच्चों को नौकरी मिली।