बदायूं: भाजपा ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी का बदायूं में भव्य स्वागत हुआ
Budaun, Budaun | Jul 5, 2026 भाजपा ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी के जनपद बदायूं में प्रथम आगमन पर रविवार को पूरे जनपद में कार्यकर्ताओं का अभूतपूर्व उत्साह का माहौल देखने को मिला। पुठी सराय से लेकर कछला चौराहा तक विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहले से ही उनके स्वागत के लिए मौजूद रहे।