अपर पुलिस अधीक्षक,रामपुर एवं क्षेत्राधिकारी बिलासपुर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर में योग कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा योग कार्यक्रम स्थल, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
#UPPolice
#RampurPolice
8 views | Rampur, Uttar Pradesh | Jun 20, 2026