बरेली: बारादरी थाने क्षेत्र के युवक का ई-रिक्शा शादी हॉल के बाहर से हुआ चोरी, 112 पर दी गई सूचना
बारादरी थाना क्षेत्र में युवक का ई-रिक्शा चोरी हो गया है। ई-रिक्शा मालिक जितेंद्र ने बताया कि शुक्रवार को वह काम से पीलीभीत बाईपास पर एक शादी हॉल में गए थे। इसके चलते सामान अंदर पहुंचने चले गए, जब बाहर आकर देखा तो ई रिक्शा वहां नहीं था। वहीं हॉल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर की तस्वीर कैद हो गई।