सहारनपुर: पुलिस लाइन पहुंची एक महिला ने युवक पर दुष्कर्म के प्रयास का लगाया आरोप, SSP से न्याय की गुहार लगाई
सहारनपुर के थाना सरसावा क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने गांव के ही युवक पर दुष्कर्म के प्रयास, छेड़छाड़ और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने स्थानीय पुलिस पर भी लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए गुरुवार दोपहर 2 बजे को पुलिस लाइन पहुंचकर एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा और न्याय की गुहार लगाई।