रामगढ़: नावाडीह के मोहलनिया गांव में ₹46 लाख के चेकडैम निर्माण में अनियमितता, घटिया सामग्री का हुआ प्रयोग
Ramgarh, Palamu | May 14, 2026 रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र के नावाडीह पंचायत के मोहलनिया गांव में लघु सिंचाई विभाग द्वारा 46 लाख की लागत से चेक डैम का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें भारी अनियमितता सामने आया है। संवेदक के द्वारा नियमों को ताक पर रखकर चेकडैम का निर्माण धड़ल्ले से कराया जा रहा है। पुराने और मृत पत्थर, चिप्स एवं डस्ट इस्तेमाल किया जा रहा है। गुरूवार को शाम 5 बजे तक निर्माण कार्य चला।