काराकाट: काराकाट के करूर गांव के युवक की सड़क हादसे में मौत, 4 साल पहले हुई थी शादी, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
Karakat, Rohtas | May 31, 2026 काराकाट थाना क्षेत्र के कुरूर गांव निवासी 30 वर्षीय बसंत कुमार की शनिवार की देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। रविवार को उनका शव पैतृक गांव कुरूर बाजार पहुंचा,जहां शोक का माहौल बन गया। यह घटना शनिवार देर रात गड़हनी-आयर बालिगांव रोड पर हुई। बसंत कुमार मोटर साइकिल से जा रहे थे, तभी पीछे से आए एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मारकर कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।