मेरठ: कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में मायके गई पत्नी को बुलाने के लिए एक युवक ने रचा अपहरण और मारपीट का नाटक
Meerut, Meerut | Aug 10, 2024 मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित गांव नंगलाताशी के रहने वाले एक युवक ने मायके गई पत्नी को बुलाने के लिए अपहरण और मारपीट का नाटक रचकर पत्नी के परिवार वालों को वीडियो कॉल कर खुद के साथ अपहरण कर्ताओं के द्वारा मारपीट की बात बताई। जानकारी मिलते ही युवक के परिवार वालों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी जिसके बाद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।