मेरठ: सरूरपुर में शादी के 6 दिन पहले पड़ोसी युवक के साथ फरार हुई युवती, बरामदगी को लेकर SSP ऑफिस पर परिजनों ने किया प्रदर्शन
Meerut, Meerut | Aug 10, 2024 थाना सरूरपुर क्षेत्र से सैकड़ो ग्रामीण और परिजन शनिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे और धरना प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों ने बताया की शादी के 6 दिन पहले उनकी बेटी घर मे रखी नगदी और जेवरात लेकर पड़ोसी युवक के साथ फरार हो गई थी। परिजनों का आरोप है की,थाना पुलिस पूरे मामले में लापरवाही बरत रही है।