मेरठ: देहली गेट थाना क्षेत्र में घंटाघर पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने फूंका शेख हसीना का पुतला
Meerut, Meerut | Aug 10, 2024 मेरठ मैं हिंदू संगठन के लोग बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों को लेकर लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार को भी हिंदू संगठन और हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता भारी संख्या में देहली गेट थाना क्षेत्र स्थित घंटाघर पर पहुंचे और बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का पुतला फूंक दिया।