ग्वालियर गिर्द: चलती ट्रेन में मची आग की अफवाह, कूदे यात्री; पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से कई की मौत
शनिवार शाम करीब 4 बजे मुरैना-ग्वालियर रेलखंड पर घेर-हेतमपुर स्टेशन के पास बड़ा रेल हादसा हो गया। उदयपुर-खजुराहो इंटरसिटी में आग की अफवाह के बाद कूदे यात्री दूसरी पटरी पर आ रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। हादसे में कई लोगों की मौत और 10 से अधिक के घायल होने की सूचना है।