अगिआंव: पवार गांव से यौन शोषण के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
पवना पुलिस ने पवार गांव से यौन शोषण के एक आरोपी को शनिवार के दोपहर 2 बजे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी पवना थाना क्षेत्र के पवार गांव के अमित कुमार है। इसके ऊपर एक महिला ने यौन शोषण को ले पवना थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी जिसको ले पुलिस ने घर से आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।