सवायजपुर: पचदेवरा थाने में पुलिसकर्मियों के विवाद के मामले में कार्रवाई, मुंशी धर्मेंद्र यादव को किया गया निलंबित
पचदेवरा थाने में तैनात दो पुलिसकर्मियों के बीच हुआ विवाद अब कार्रवाई तक पहुंच गया है। कांस्टेबल द्वारा मुंशी पर मारपीट के लगाए गए आरोपों की जांच के बाद आरोपी मुंशी धर्मेंद्र यादव को निलंबित कर दिया गया, साथ ही विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई।