नागदा: घरेलू कलह में खौफनाक कदम: पति ने पत्नी पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, खुद भी जला, मौके पर मौत; पत्नी और सास गंभीर
Nagda, Ujjain | May 7, 2026 नागदा | शहर के वार्ड क्रमांक 26 इंद्रपुरी क्षेत्र में बुधवार शाम घरेलू विवाद ने भयावह रूप ले लिया। गुस्से में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और खुद को भी आग के हवाले कर दिया। घटना में पति अनिल (19) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी तनु (16), सास कालीबाई (50) और पड़ोस में खेल रही एक मासूम ढाई साल की बच्ची दिक्षा गंभीर रूप से झुलस गईं।