बांसवाड़ा: चिड़ियावासा राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल स्टाफ ने छुट्टियों में कटौती को लेकर जताया आक्रोश
राज्य सरकार द्वारा शिक्षा विभाग में शिक्षकों की छुट्टियों मैं कटौती को लेकर प्रदेश भर में शिक्षक संगठनों में खासा आक्रोश है। जिसको लेकर प्रदेश भर में विरोध दर्ज कराया जा रहा है। दोपहर 1 बजे मिली जानकारी अनुसार इसी क्रम में बांसवाड़ा जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चिड़ियावासा के स्टाफ ने भी शुक्रवार को सरकार के इस नीति का विरोध करते हुवे आक्रोश जताया।