रामसनेही घाट: दरियाबाद क्षेत्र में 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के निर्माण को लेकर अलियाबाद, बबुआपुर, बेलहरी गांव के किसानों ने किया विरोध
दरियाबाद क्षेत्र में 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के निर्माण को लेकर अलियाबाद बबुआपुर बेलहरी गांव के किसानों ने विरोध किया। रविवार को किसानों ने निर्माण कार्य रुकवा दिया।किसानों का आरोप है कि अधिग्रहित अधिक क्षेत्र में सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही कुछ प्रभावित किसानों को अभी तक उनकी जमीन का मुआवजा नहीं दिया गया है।