काराकाट: काराकाट में महायज्ञ और प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन, जीयर स्वामी जी ने बताया यज्ञ को भारतीय संस्कृति की आत्मा
Karakat, Rohtas | May 10, 2026 काराकाट प्रखंड क्षेत्र में रविवार को 4 बजे सनातन भक्ति और वैदिक मंत्रों का उल्लास रहा। क्षेत्र के दो प्रमुख स्थानों—मोथा स्थित बावन बिगहा पोखरा और गोरख परासी व धर्मागत परासी (सातों परसियां)—में महायज्ञों का आयोजन किया गया। इन आयोजनों में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मोथा के भगवान भास्कर मंदिर परिसर में श्री लक्ष्मी प्रपन्न श्री जीयर स्वामी जी