सर्किट हाउस में शुक्रवार सुबह 11 बजे सोनभद्र के प्रभारी और स्टाम्प पंजीयन मंत्री रविंद्र जायसवाल ने विकसित भारत जी राम जी योजना को लेकर एक प्रेसवार्ता की,उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत सरकार ने अब 125 दिन की रोजगार गारंटी दी है साथ ही पीक सीजन में मजदूरों को जब रोजगार की अधिकता होती है तो उन्हें छूट दी है, इस तरह उन्हें कुल मिलाकर 185 दिन का रोजगार मिलेगा।