अंबिकापुर: अंबिकापुर से हवाई सेवा का ऑनलाइन उद्घाटन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल भी उपस्थित रहे
आज दिनांक 30 मार्च 2026 दिन सोमवार को दोपहर 12 बजे अंबिकापुर से हवाई सेवा का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऑनलाइन उद्घाटन किया।इस अवसर पर पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल और सांसद चिंतामणि महाराज भी कार्यक्रम में शामिल हुए।पर्यटन मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री के अथक प्रयासों से अंबिकापुर से दिल्ली के लिए हवाई सेवा शुरू की गई है।