घर में घुसकर किसान परिवार पर हमला, खेत पर तानी बंदूक मुजफ्फरनगर। छपार थाना क्षेत्र के ग्राम खिदड़िया में जमीन हड़पने की नीयत से एक किसान परिवार पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित विनय कुमार ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही दबंगों पर घर में घुसकर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से पीटने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लग