आरा: शांति नगर मोहल्ला में रिटायर एयरफोर्स जवान को पूर्व के विवाद में चाकू मारकर किया घायल, निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती
Arrah, Bhojpur | Apr 7, 2026 नगर थाना क्षेत्र के शांति नगर मोहल्ले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पूर्व के विवाद में धनजी कुमार ने स्वर्गीय परमेश्वर नाथ उपाध्याय के 45 वर्षीय पुत्र अरविंद उपाध्याय को चाकू मार कर घायल कर दिया घायल रिटायर एयर फोर्स जवान को आनन फानन में में मंगलवार शाम 8:00 बजे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती जहां इलाज चल रहा है।