बिजनौर: गांव गंगोड़ा जट में स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में घायल तीसरे युवक की भी दिल्ली में हुई मौत
Bijnor, Bijnor | May 24, 2024 बिजनौर जनपद के हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव गंगोडा जट में स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में घायल तीसरे युवक रजत की भी दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई है। तीसरे युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हालांकि पुलिस द्वारा फैक्ट्री संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। अभी तक पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी भी नहीं हो पाई है।