बिजनौर: बिजनौर नगीना मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर घायल
Bijnor, Bijnor | May 23, 2024 बिजनौर में नगीना मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मोहल्ला मिर्दगान निवासी अफजाल वापस घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। घायल अवस्था में राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस के माध्यम से उसको बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। और परिजनों को सूचना दी गई