बिजनौर: नजीबाबाद मार्ग स्थित वेयरहाउस में बने स्ट्रॉन्ग रूम का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Bijnor, Bijnor | May 23, 2024 बिजनौर एसपी नीरज कुमार जादौन ने नजीबाबाद मार्ग स्थित वेयरहाउस पहुंचकर स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी ने वहां पहुंचकर सीसीटीवी कैमरो की लाइव फीड को चेक किया। तथा रजिस्टर आदि को चेक कर ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश दिए हैं