बिना वैध परमिट यात्रियों का परिवहन कर रही पश्चिम बंगाल पंजीयन क्रमांक WB 04/J 0113 बस को आरटीओ ने रेंडम चेकिंग के दौरान जब्त कर लिया। शुक्रवार को आरटीओ ने बताया कि जांच के दौरान चालक वाहन का परमिट और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद बस को जब्त कर आरटीओ कार्यालय परिसर में खड़ा कराया गया।